रामनगर: युवती से छेड़खानी, तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

ख़बर शेयर करें -


Corbetthalchal रामनगर-क्षेत्र के मझरा उदयपुरी चोपड़ा गांव की एक युवती द्वारा तीन युवकों पर छेड़खानी, पीछा करने और अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाया गया है।

पीड़िता ने थाना रामनगर में तहरीर देते हुए बताया कि वह अपनी सहेली के साथ कपड़े सिलवाने टेलर के पास जा रही थी, तभी गांव के ही तीन युवकों — गौरव पुत्र जगजीवन, लवी पुत्र जोगेन्द्र उर्फ काकू तथा एक अन्य साथी ने उसका पीछा किया और अभद्र व्यवहार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना रामनगर में FIR संख्या 297/25, अंतर्गत धारा 79, 74, 78, 75, 352, 351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT