मालधन बंद को सफल बनाने के लिए महिलाओं ने जन संपर्क तेज किया।

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-महिला एकता मंच ने नशा नहीं इलाज दो अभियान को आगे बढ़ाते हुए मालधन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से फीजिशियन प्रशांत कौशिक व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अर्चना कौशिक के ट्रांसफर रद्द करने, अस्पताल में मानकों के अनुरूप चिकित्सकों, की नियुक्ति व एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, रेडियोलॉजिस्ट, प्रसव, निश्चेतक,इमरजेंसी आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर आगामी 18 अगस्त, सोमवार को मालधन बंद को सफल बनाने के लिए मालधन नं 1 व 2 में जुलूस निकालकर जन संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इस दौरान हुई सभा में भगवती आर्य ने कहा कि मालधन की जनता को अस्पताल में डॉक्टरों और इलाज की जरूरत है परंतु भाजपा सरकार इलाज देने की जगह नशा परोस रही है। उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को मालधन बाजार शिक्षण संस्थान व बैंक पूर्णता बंद रहेंगे तथा दिन में 10 बजे मालधन नं 1 पुलिस चौकी के पास से जुलूस भी निकाला जाएगा।

विनीता टम्टा ने कहा कि मालधन में वैध और अवैध शराब के कारोबार ने समाज को तबाह बर्बाद कर दिया है। आबकारी आयुक्त द्वारा विगत 14 मई को उत्तराखंड में नव सृजित सभी शराब की दुकानें बंद करने का आदेश जारी किया था इसके बावजूद भी गोपाल नगर नं6 में 24 घंटे शराब बेची जा रही है और नाबालिग बच्चों को भी शराब बेची जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उन्होंने कहा कि मालधन क्षेत्र में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और अवैध व कच्ची शराब को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। यही कारण है कि हम महिलाओं को मालधन बंद करने का निर्णय लेना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पुष्पा ने कहा कि मालधन की जनता से जाति, धर्म व दलगत भावना से ऊपर उठकर 18 अगस्त को मालधन बंद को सफल बनाने की अपील की।

जन संपर्क अभियान में ग्राम प्रधान,भगवती आर्य, विनीता टम्टा,देवी आर्य, ममता ,धोनी,रेखा,सरला, सरिता, लक्ष्मी, पुष्पा, सरस्वती जोशी,इंद्रजीत, समाजवादी लोक मंच के मुनीष कुमार, गिरीश चंद्र, कौशल्या आदि ।

Ad_RCHMCT