दुःखद- कर्ज के कारण पांच बेटियों का पिता फांसी के फंदे में झूला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती लालकुआं से दुःखद खबर सामने आई है। यहां घोड़ानाला स्थित पश्चिमी राजीवनगर बंगाली कॉलोनी में 42 वर्षीय जीवन दास ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवन दास स्थानीय पेपर मिल में ठेकेदार के रूप में काम करता था और उसके परिवार में पांच बेटियाँ थीं।

पुलिस के अनुसार, जीवन दास ने कुछ समय पहले अपनी बड़ी बेटी का विवाह किया था, जिसके बाद वह भारी कर्ज में डूब गया था। कर्ज चुकता करने के लिए उसे आसपास के लोगों से दबाव का सामना करना पड़ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया था। आज सुबह करीब 8 बजे, जीवन ने अपने घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

घटना के बाद, परिजनों ने जीवन दास को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी सप्तमी दास का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि उनके पास पांच बेटियाँ हैं, जिनमें से एक का विवाह हुआ था, और अब वह परिवार का पालन-पोषण कैसे करेंगी, यह उन्हें समझ में नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और उन्हें समझाने की कोशिश की।

Ad_RCHMCT