चोरी के मामले में हल्द्वानी पुलिस को मिली सफलता, शातिर चोर पकड़े

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसओजी और मुखानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। दोनों को पुलिस ने कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को कमला भण्डारी ने थाना मुखानी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि 17-18 अप्रैल की रात को उनके घर से आभूषण और अन्य सामान चोरी हो गए थे। इस मामले में एफ.आई.आर. नं. 106/25 के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

थानाध्यक्ष विजय मेहता और एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की। इस जांच में दो संदिग्धों की पहचान हुई, जिसके बाद पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। 7 मई को पुलिस ने मधुवन कॉलोनी स्थित एस मोड से इन दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र पाल (54 वर्ष) और रामभरोसे (36 वर्ष) शातिर अपराधी हैं। महेन्द्र पाल दिल्ली के ख्याला क्षेत्र का निवासी है, जबकि रामभरोसे उत्तर प्रदेश के अकरोली गांव का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। महेन्द्र पाल पर 22 और रामभरोसे पर 34 मामले दिल्ली और अन्य स्थानों पर पंजीकृत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

पुलिस ने आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया, उसमें एक सोने की चेन, एक कैमरा, चार्जर और दो चार्जर, और चार सोने के कान के टॉप्स शामिल हैं।

इस बड़ी सफलता में पुलिस टीम का बड़ा योगदान रहा। टीम में थानाध्यक्ष विजय मेहता, चौकी प्रभारी आरटीओ विरेन्द्र चन्द, हे.का. इसरार (सीसीटीवी), कानि. बलवंत, धीरज सुगड़ा, सुनील आगरी, अनूप तिवारी, रविन्द्र खाती, रोहित, चन्दन, अरविन्द और राजेष बिष्ट (एसओजी) शामिल थे।

Ad_RCHMCT