रामनगर महाविद्यालय के पाँच विद्यार्थियों ने नेट/जेआर एफ परीक्षा की उत्तीर्ण,दीजिए बधाई

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर नैनीताल के पाँच विद्यार्थियों ने नेट/जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है।नेशनल टेस्टिंग एजेन्सी द्वारा आयोजित यूजीसी / सीएसआईआर की नेट/जेआरएफ परीक्षा पास कर महाविद्यालय का गौरव बढाने वाले विद्यार्थियों को समस्त प्राध्यापकों सहित प्राचार्य प्रोफेसर एम. सी. पाण्डे ने अनन्त बधाइयाँ एवम् अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

इतिहास 2022 की छात्रा प्रियंका शर्मा ने जेआरएफ,वाणिज्य 2022-23 की छात्रा वसुन्धरा भट्ट ने नेट, अर्थशास्त्र 2022-23 की छात्रा आकांक्षा तथा 2022 की छात्रा कुमुद चौधरी इन दोनों ने नेट एवं जीवविज्ञान में 2022-23 के छात्र साकिब हुसैन पुत्र गोसिया खानम ने सी. एस. आर. आई द्वारा जेआरएफ परीक्षा पास की है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

उक्त पाँचों छात्र/छात्राओं में कुमुद चौधरी अर्थशास्त्र में डॉ. कृष्णा भारती के निर्देशन में शोधकार्य कर रही है तथा अन्य विद्यार्थी भी आगे चलकर शोधकार्य करेंगें ।
ये सभी छात्र /छात्राएँ वर्ष 2022 एवं 2023 में एम. ए. की परीक्षा पास की है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य सहित पूरा महाविद्यालय परिवार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए पाँचों होनहार विद्यार्थियों के अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

Ad_RCHMCT