उत्तराखंड में शुरू हुई चार नई हेली सेवाएं, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में अब हवाई यात्रा और भी सुलभ हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चार नई हेली सेवाओं का शुभारंभ किया। इन सेवाओं के माध्यम से देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर, मसूरी और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (उत्तराखंड) रोडवेज़ बस और पुलिस वाहन तोड़फोड़ में 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हेली सेवाओं के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सेवाएं उड़ान योजना के तहत शुरू की गई हैं, जो राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को नया आयाम देंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से राज्य के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे न्यूज-तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बड़ा बदलावः अब आधार प्रमाणीकरण और ओ.टी.पी. अनिवार्य, पढ़े विस्तार से

बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी न केवल प्राकृतिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व भी रखते हैं। इन क्षेत्रों की सुंदरता, शांत वादियाँ, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति न केवल भारतीय बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करती हैं। इन हेली सेवाओं के शुरू होने से पर्यटकों को इन अद्भुत स्थलों तक पहुँचने में आसानी होगी और राज्य की पर्यटन उद्योग को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Ad_RCHMCT