नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में चरस तस्करी, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नगर निगम के कूड़ा वाहन में अवैध चरस तस्करी की जानकारी मिलने पर भीमताल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के तहत भीमताल पुलिस ने प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया, जिसके चलते यह तस्करी पकड़ में आई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

पुलिस टीम ने भीमताल क्षेत्र में चेकिंग के दौरान UK 04CB 5362 नंबर वाले नगर निगम के कंपैक्टर (डंपर) वाहन को रोका। वाहन में कूड़ा लदा हुआ था, लेकिन वाहन की गहन तलाशी लेने पर 159 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन चालक मनोज कुमार (29) को गिरफ्तार किया, जो फ्रेंड्स कॉलोनी, देवलचौड़, हल्द्वानी का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

आरोपी के खिलाफ थाना भीमताल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम का वाहन भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एसएसपी के दिशा-निर्देशों और पुलिस की सतर्कता का परिणाम है।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

बरामदगी:

  • 159 ग्राम अवैध चरस
  • वाहन संख्या: UK 04CB 5362 (कंपैक्टर डंपर)

गिरफ्तारी टीम:

  • उ0नि0 गुरविन्दर कौर
  • हे0का0 हुकुम सिंह
  • का0 संजय नेगी
  • का0 नरेश परिहार
Ad_RCHMCT