गौरीकुंड त्रासदीः रेस्क्यू में बरामद हुए 3 शव,शेष लापता‌ओं की तलाश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुंड में मची तबाही के बाद राहत व बचाव कार्य जारी है। अब तक यहां तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जनपदीय आपदा प्रबन्धन विभाग ने मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

भारी बारिश के बीच गुरूवार देर रात्रि केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पैदल पड़ाव गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो जाने के कारण चट्टान व मलबा आ जाने से वहां पर बनी दुकानें व उनमें रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

शुक्रवार प्रातः जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इस घटना में कुल 19 लोग लापता बताए गए। इनमें से 3 के शव शुक्रवार दोपहर रेस्क्यू अभियान के बीच बरामद कर लिए गए हैं। जबकि लापता चल रहे 15 अन्य लोगों की तलाश में अभियान जारी है। 

Ad_RCHMCT