बड़ी खबर-(उत्तराखंड) 02 अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर 04 भालुओं की पित्त की थैलियों के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

स्पेशल टास्क फोर्स,(एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट, उत्तराखंड द्वारा जनपद चमोली पुलिस एवं विंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 02 अंतर्राज्यीय वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 भालुओं की पित्त की थैलियां बजन 460 ग्राम किया बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई वर्षों से वन्य जीव अंगों की तस्करी में रहे है,संलिप्त।

वन्य जीव अंगों की तस्करी का बड़ा अंतर्राज्यीय नेटवर्क नेस्तनाबूद, पिछले काफी समय से तस्कर थे, एएनटीएफ की रडार पर’

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस०टी०एफ० आयुष अग्रवाल द्वारा प्रकरण की जानकारी देते हुये बताया स्पेशल टास्क फोर्स की एंटी नारकोटिक्स टीम जनपद चमोली पुलिस,पिंडर वन रेंज टीम एवं वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो के साथ संयुक्त रूप से गुरुवार को कार्यवाही करते हुए जनपद चमोली के थाना थराली क्षेत्र अंतर्गत देवाल स्थित हॉस्पिटल तिराहे के पास से 02 अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर बलवंत सिंह तथा मेहरबान सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 04 भालू की पित वजन 460 ग्राम बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण पिछले कई सालों से उत्तराखंड में वन्य जीव अंगों की सप्लाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी मौसम का कहर! भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

गिरफ्तार अभियुक्तणो ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह भालू के पित्त हिमालय क्षेत्र में भालू का शिकार कर उसकी पित्त की थैली को निकाल लेते हैं तथा उसको सूखाने के बाद फिर उसको उच्च दामों में बेचते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध थाना थराली जनपद चमोली में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तो का विवरण-

‘1. बलवंत सिंह पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट बाण थाना थराली जनपद चमोली उम्र 55 वर्ष।

2- मेहरबान सिंह पुत्र चंद्र सिंह निवासी ग्राम कॉलिंग थाना थराली जनपद चमोली उम्र 60 वर्ष

बरामद माल का विवरण-

04 भालूओं की पित्त की थैलियां वजन 460 ग्राम।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपने ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे, किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी ना करें, नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें. एसटीएफ से संपर्क हेतु 0135-2656202 तथा 9412029536 6. आरक्षी इसरार अहमद

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

स्पेशल टास्क फोर्स, (एंटी नारकोटिक्स)

कुमाऊं यूनिट, उत्तराखंड-

1. निरीक्षक पावन स्वरूप

2. उ0नि विपिन चंद्र जोशी

3. अ० उ०नि० जगबीर शरण

4. मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह

5. आरक्षी वीरेंद्र चौहान

थाना थराली पुलिस टीम

1- 30 नि० विनोद रावत

2- आरक्षी कृष्णा कुमार

3- आरक्षी प्रफुल्ल नोटियाल

Ad_RCHMCT