लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदार, गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे प्रॉपर्टी डीलर व ठेकेदार धनंजय गिरि को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी साल 2019 और 2021 में दर्ज हुए दो मामलों में फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

सुभाष नगर निवासी धनंजय गिरि के खिलाफ 2019 और 2021 में हल्द्वानी निवासी अब्दुल हई और उमा पीताम्बर की ओर से चैक बाउंस के दो मामले दर्ज हुए थे। पुलिस के मुताबिक मामला लाखों की धोखाधड़ी से जुड़ा था। दोनों मामलों में आरोपी धनंजय को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह फरार चल रहा था। हल्द्वानी सेशन कोर्ट ने उसके खिलाफ दोनों मामलों में गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए थे। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को एक टेंडर की रकम जमा करने के लिए धनंजय हल्द्वानी आया था। इसी दौरान कोतवाली पुलिस ने उसे सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल उमेश कुमार मालिक ने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

Ad_RCHMCT