केदारनाथ में यात्रियों को  ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम यात्रियों को लेकर आ रहे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद इमरजेंसिंग लैंडिग करनी पड़ी। 

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

 प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। 

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिपैड से 100 मीटर आगे पर इमरजेंसी लैंडिंग ही हुई है।

Ad_RCHMCT