लड़की ने शादी के लिए किया मना,तो लड़के ने जहर खाकर जिंदगी से पाया छुटकारा

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में लड़कियों के द्वारा शादी के लिए इंकार करने या फिर उनके साथ रिलेशनशिप आने पर लड़कियां जिस प्रकार से इंकार कर दी थी उसके बाद लड़के अपनी जिंदगी को हल्के में लेते हुए जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास कर देते हैं या फिर लड़की की जिंदगी बर्बाद करने के बारे में ठान लेते हैं एक ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले का सामने आ रहा है।

जहां पर युवती के द्वारा युवक को शादी के लिए मना करने पर उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी बता दें कि उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय के समीप उजेली क्षेत्रांतर्गत एक युवक का शव कार में मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा कि युवक प्रेमिका से मिलने नैनीताल से उत्तरकाशी आया था। प्रेमिका किसी सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के वन मंत्री ने किया कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 'ऑपरेशन मानसून-2026' का शुभारम्भ, वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम


प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के उजेली क्षेत्र स्थित पार्क में खड़ी एक कार में संदिग्ध अवस्था में युवक पड़ा मिला। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस द्वारा युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश

युवक के पास मिले कागजों से उसकी पहचान भूपेश चंद्र बहुगुणा निवासी ओखल कांडा नैनीताल के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार भूपेश के मोबाइल पर एक फोन आया था, जिसने स्वयं को भूपेश का भाई सूरज बताया और कहा कि भूपेश का उत्तरकाशी में किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

युवती सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और हाल में ही उत्तरकाशी में स्थानांतरण हुआ है। अपनी प्रेमिका से मिलने वह नैनीताल से उत्तरकाशी आया था लेकिन युवती द्वारा शादी से इंकार करने पर उसने जहर खा लिया। यह जानकारी भूपेश ने उसे बुधवार रात्रि करीब 11 बजे दी थी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि मृत भूपेश के शव का पंचनामा आदि की कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT