हल्द्वानी नैनीताल रोड स्थित वनप्लस शोरूम में हुई भारी चोरी, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर से चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया गया है और इस बार यह वारदात हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित वनप्लस शोरूम में हुई है जानकारी के अनुसार बता दे कि चोरों ने बीती रात वनप्लस शोरूम में धावा मारा ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की अनूठी पहल: बड़े वाहनों को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले डॉ. मंजूनाथ टी.सी., दिया ईंधन संरक्षण का संदेश

जिसमें चोर लाखो के मोबाइल व नकदी लेकर फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने चोरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नैनीताल रोड बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित वनप्लस मोबाइल के शोरूम में चोरों ने धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि चोर शोरूम से लगभग 150 मोबाइल व हजारों की नकदी लेकर मौके से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में UCC की पहली आपराधिक एंट्री, हरिद्वार में पति और ससुराल पक्ष पर लागू हुईं समान नागरिक संहिता की धाराएं।

आज शुक्रवार को शोरूम के कर्मचारी शोरूम में आए तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू की।

Ad_RCHMCT