संदिग्ध परिस्थितियों में हॉस्टल से गायब हो गई छात्रा, तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। बीती रात स्कूल के हाॅस्टल से एक छात्रा लापता हो गयी। स्कूल के प्रबन्धक ने इस बाबत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटायी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उक्त मामला कोतवाली रूड़की अन्तर्गत मैथोडिस्ट स्कूल के हाॅस्टल का है। घटना की बाबत कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर के गांव निजामपुर निवासी एक छात्रा मैथोडिस्ट स्कूल में पढ़ती थी और हाॅस्टल में रहती थी। बीती रात से छात्रा हाॅस्टल से लापता हो गयी। हाॅस्टल प्रबन्धक ने इस बाबत पुलिस को लिखित सूचना दी है।

Ad_RCHMCT