किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले रही सरकारः धामी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में बाजपुर के किसान जनप्रतिनिधि व चीनी मिल के श्रमिकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास गोष्ठी' का आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उन्होंने मुख्यमंत्री से बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज रेंट/पीपीपी मोड पर न दिये जाने का अनुरोध किया एवं इस संबंध में ज्ञापन भी दिया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बाजपुर चीनी मिल की सह इकाई असवानी को लीज/ रेंट/पीपीपी मोड पर दिये जाने से पूर्व किसानों के हितों को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

इसका पूरा परीक्षण करने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय में बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसानों के सभी हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिये जा रहे हैं।

Ad_RCHMCT