नेक कामः चिलचिलाती गर्मी में ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को बांट रहे शर्बत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रुद्रपुर संगत सिंह सभा रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष जसबिन्दर सिंह खरबन्दा  तथा उनकी टीम अमरजीत सिंह , सत्यप्रकाश अन्य द्वारा इस चिलचिलाती धूप में चौराहों पर खडे पुलिस कर्मियों (यातायात, पीआरडी, होमगार्ड) को लंगर छबील के रुप में मीठा शर्बत व नीबू जलजीरा पिलाया जा रहा है।

लगातार 16 दिनों से  जनपद ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बिलासपुर बार्डर से टांडा तक लगे समस्त कर्मयों को दूध, पानी व रुअबजा से निर्मित शीतल जल पिलाया गया , जिसमें मुख्य रुप से डीडी चौक, इन्द्राचौक, अग्रेसन चौक, गल्लाण्डी, सिडकुल चौक , जैसे स्थल मौजूद है। इसी क्रम में  हल्द्वानी में टांडा से लेकर एच0एम0टी0 मोड तक डियूटी पर लगे पुलिस कर्मियों (याताया, पीआरडी, होमगार्ड) को नीबू/शिकंजी का शीतल जल पिलाया गया

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान

जिसमें मुख्य रुप से देवलचौड, गांधी स्कूल , सुशीला तिवारी चौराहा, जेल रोड तिरहा, मुखानी चौराहा, तिकोनिया, नैनीताल बैंक तिराहा, कोल टैक्स, नारीमन चौराहा, कालूसाई मन्दिर आदि शामिल है। उपरोक्त टीम ने इस सेवा में एक स्कार्पियो, तथा 02 मोटर साईकिल सहित 8 अन्य लोगों को लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 'प्रगति पोर्टल' का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

   इस अवसर पर जसबिन्दर सिंह खरबन्दा ने अवगत कराया कि यह पहल आई0जी0 की सोच व इच्छा से क्रियान्वयन में मीठे शर्बत व नीबू शिंकजी की सेवा चिलचिलाती धूप में तैनात पुलिस कर्मयों के सेवार्थ निःस्वार्थ लंगर छबील के रुप में वितरित की जा रही है।

Ad_RCHMCT