दोस्तों के साथ गौला में नहाने गया था युवक, पानी में डूबने से हो गई मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने गया युवक डूब गया। शोर गुल सुनकर आस-पास काम कर रहे लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

जानकारी के अनुसार 16 क्वार्टर राजपुरा निवासी 15 वर्षीय दिव्यांश पुत्र विजय कुमार गुरूवार को दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने चला गया। बताया जाता है कि इस बीच वह अत्यधिक गहराई में चला गया और डूबने लगा। इस पर उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

इस बीच  आस-पास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और दिव्यांश को पानी  बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Ad_RCHMCT