दुःखद- यहां बस और लोडर की भीषण भिड़ंत, दो की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हादसों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटनाक्रम में सोमवार को देहरादून के शिमला बाईपास पर सिंघनीवाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 

बस और लोडर ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद लोडर सड़क से नीचे गिर गया, जबकि बस सड़क पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ जब बस विकासनगर से देहरादून की ओर जा रही थी। यह दुर्घटना सहसपुर थाना इलाके के सिंघनीवाला शिमला बाईपास पर हुई। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद लोडर सड़क से नीचे पलट गया, जबकि बस दो बार पलट गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस हादसे में कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बस को उठाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।गंभीर घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुट गए हैं।

Ad_RCHMCT