हल्द्वानी में दादी के साथ टहल रहे बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, दहशत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में गुलदार की दहशत बढ़ती जा रही है। यहां निर्मला कांवेंट स्कूल के पास रेलवे पटरी के पास से गुलदार सात साल के बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद उसकी खोजबीन की गई। बच्चे का शव गुरूवार की सुबह बरामद हुआ। घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

यह घटना नैनीताल रोड में निर्मला कान्वेंट स्कूल के पास की बताई जा रही है। वन प्रभाग में तेंदुए ने  रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का देहरादून में भव्य आगाज: सीएम धामी ने किया शुभारंभ; 8 शहरों में बनेंगी 23 खेल अकादमियां

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वही सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी। इधर इस घटना से लोगों में दहशत बनी हुई है।

Ad_RCHMCT