हल्द्वानीः 8 साल की बेटी को सौतेले पिता ने बनाया हवस का शिकार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी के समीपवर्ती कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सौतेले पिता पर अपनी ही 8 साल की सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है।

 पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कालाढूंगी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार की शाम उसके पति ने बेटी को बाजार घुमाने ले गया था। देर रात बेटी रोती हुई वापस आई। जब महिला ने पति से पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। बेटी से पूछताछ और जांच-पड़ताल करने पर महिला को दुष्कर्म का संदेह हुआ। आरोपित ने महिला को भी धमकी दी, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

कालाढूंगी थाना प्रभारी विजय मेहता ने बताया, “आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

Ad_RCHMCT