हल्द्वानीः लाखों के जेवरात बेचने की फिराक में था शातिर, पुलिस ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया है। दीपेन्द्र चंद पांडे द्वारा 21 दिसंबर 2024 को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी, जिसमें बताया गया कि 13 से 15 नवंबर 2024 के बीच अज्ञात चोर उनके घर से सोने के जेवरात और 4.80 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सिख समाज का राष्ट्र निर्माण और तराई के विकास में योगदान अतुलनीय: रुद्रपुर में 'पंजाबी गौरव सम्मेलन' में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और 5 जनवरी 2025 को एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय राजकुमार राठौर के रूप में हुई, जो चोरी किए गए आभूषणों के साथ 52 डाट से बसानी जाने वाले रास्ते पर गिरफ्तार हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी किए गए आभूषणों को बेचने की योजना बना रहा था और वह पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि: बोले—'वीर बलिदानियों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय'

गिरफ्तार आरोपी:

राजकुमार राठौर (22 वर्ष), निवासी कुसुमखेड़ा, राज विहार कॉलोनी फेस 2, मुखानी, नैनीताल

बरामदगी:

1 जोड़ी पीली धातु के कंगन 1 पीली धातु का मंगलसूत्र 1 पीली धातु की अंगूठी

अपराधिक इतिहास:

FIR no. 296/21 u/s 380/411 IPC FIR no. 172/23 u/s 380/457/411 IPC

पुलिस टीम:

उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह कांस्टेबल गणेश गिरी कांस्टेबल बलवंत सिंह कांस्टेबल रोहित

Ad_RCHMCT