हल्द्वानी- अवैध अतिक्रमण पर गरजी प्रशासन की जेसीबी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कालाढूंगी रोड के लालडांठ चौराहे पर जेसीबी मशीन से स्थायी अतिक्रमण को ढहाने की कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई के अनुसार, यह कार्रवाई सड़क चौड़ीकरण के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर महाविद्यालय में करियर जागरूकता कार्यक्रम: 'करियर की सही दिशा, आत्मपहचान और कौशल विकास ही सफलता की पहली सीढ़ी'- डॉ. गौतम पंत

प्रशासन ने पहले से ही अतिक्रमण चिन्हित कर दिए थे और संबंधित व्यक्तियों को अपने अतिक्रमण हटाने का समय भी दिया था। लेकिन समय पूरा होने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो प्रशासन ने कार्रवाई का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के दूरस्थ क्षेत्र पहुंची राज्यमंत्री भावना मेहरा: महिलाओं से किया सीधा संवाद, मौके से अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

इस अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, और लोक निर्माण विभाग के एक्शन अशोक चौधरी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का यह कदम शहर की अव्यवस्थाओं को सुधारने और सार्वजनिक स्थलों को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Ad_RCHMCT