हल्द्वानीः मुख्यमंत्री ने फॉरेस्ट पार्क का किया उद्घाटन, ये है आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामपुर रोड पर स्थित सिटी फारेस्ट (नगर वन) का 1 करोड़ की लागत से निर्माण पूरा होने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को इसका विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफेद कबूतर उड़ा कर नगरवासियों को शांति और सद्भावना का संदेश दिया, और इसके बाद नगर वन में वृक्षारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नगर में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि शहर की भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली के बीच सिटी फारेस्ट एक ऐसी जगह है, जहां लोग शांति से समय बिता सकते हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सिटी फारेस्ट में विभिन्न आकर्षणों का ध्यान रखा गया है, जिनमें लॉन, बैम्बू हट, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, पैदल भ्रमण पथ, साइकिलिंग ट्रेल और हाथी सैल्फी प्वाइंट शामिल हैं। यह नगर वन 7.5 हेक्टेयर भूमि पर वन विभाग द्वारा स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

सिटी फारेस्ट में विभिन्न वानस्पतिक प्रजातियां जैसे खैर, शीशम, सागौन, कंजू, अमलताश, यूकेलिप्टस, मौलश्री, छत्यून, बांस, चंदन, नीम, बेल, पारिजात, पाखड़ आदि रोपी गई हैं। इसके साथ ही यहां बाउंड्री वॉल, वृक्षारोपण, लॉन विकास, चिल्ड्रन पार्क, ओपन जिम, पैदल ट्रेल, रिसेप्शन एरिया, प्रवेश गेट, पैदल मार्ग, एटीवी ट्रेल, वाटर टैंक आदि कार्य चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट

भविष्य में सिटी फारेस्ट में कैफेटेरिया, सोविनियर शॉप, वैलनेस एरिया, बटरफ्लाई गार्डन, रॉक गार्डन, कैक्टस गार्डन, ट्रेल्स का विस्तार और कैनोपी वॉकवे जैसे प्रस्तावित कार्य भी किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT