हल्द्वानीः औपचारिक शिक्षा व्यवस्था में प्रवेश के लिए तैयार होंगे बच्चे, दिया प्रशिक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा हल्द्वानी में आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए तीन दिवसीय पोषण और शिक्षा पर आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी, किरन लता जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति 2020 के नवचेतना और आधारशिला पाठयक्रम पर आधारित है, जो 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को औपचारिक शिक्षा व्यवस्था में प्रवेश के लिए तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी

जोशी ने बताया कि इस प्रशिक्षण को महिला सशक्तिकरण, बाल विकास और स्वयंसेवी संस्था अजीम प्रेमजी के मास्टर ट्रेनरों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पहले बैच में 50 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, और यह प्रशिक्षण 8 मार्च 2025 तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर कुसुमलता टोलिया, सुनीता शाही, तुलसी आर्या, हेमू लसपाल, पुष्पा विश्वकर्मा के साथ-साथ सपना और महेश भटट भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT