हल्द्वानीः गौला नदी से लापता दूसरे छात्र का भी शव मिला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती मोटाहल्दु क्षेत्र के ग्राम बकुलिया में मंगलवार शाम नहाने गए दो किशोरों का शव गौला नदी से बरामद कर लिया गया है। करीब 14 घंटे की लगातार खोजबीन के बाद अंकित भौर्याल (15) पुत्र दीवान सिंह भौर्याल और कृष दानू (15) पुत्र दरबान सिंह दानू के शव मिलने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

दोनों बच्चे मंगलवार शाम लगभग पांच बजे नहाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वे वापस नहीं लौटे। परिजन और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर किसी भी प्रकार का सुराग नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

सुबह होते ही पुलिस और स्थानीय लोग नदी में खोजबीन में जुट गए, जिसके बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बरामद किए गए। इस दर्दनाक घटना ने इलाके में मातम पसर गया है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT