हल्द्वानी- खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने को सरकार प्रयासरतः आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और युवाओं में खेलों के प्रति अभिरुचि जागृत करने के लिए चरणबद्ध प्रयास कर रही है। इसी क्रम में निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान में जिला प्रशासन नैनीताल के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय, हल्द्वानी में दो दिवसीय सेपक टाकरा गेम्स का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इस आयोजन में कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और दीप प्रज्वलित कर खेल का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

सेपक टाकरा गेम्स में कुमाऊं मंडल के 120 खिलाड़ियों (13 टीम) ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की पहली भिड़ंत हल्द्वानी स्टेडियम और केवीएस अकैडमी की टीम के बीच हुई। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Ad_RCHMCT