हल्द्वानी के शेरनाला में बनेगा पुल, इतनी होगी लागत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर शेर नाला पुल का भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से 120 मीटर लंबा यह पुल डेढ़ वर्ष में तैयार किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गिरदा-वीरेनदा स्मृति समारोह: जनगीतों और कविताओं से गूंजा सभागार, युगमंच की 50 वर्षों की रंग यात्रा का भव्य आयोजन

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि मानसून सीजन में दुर्घटनाओं को देखते हुए शेर नाले पर पुल का निर्माण आवश्यक है। 2012 से इस पर कार्रवाई चल रही थी, और आज वह दिन आ गया है जब इसका भूमि पूजन कर इस ब्रिज के निर्माण की शुरुआत की गई है। अगले डेढ़ वर्ष में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल और अन्य लोग उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT