हल्द्वानी-(जरूरी सूचना) जिले मे 18 जुलाई से शुरू होगा वृहद टीकाकरण अभियान,1 से 15 वर्ष के बच्चों को लगेगा जापानी इंसेफेलाइटिस का टीका।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी 15 जुलाई 2022-मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भागीरथी जोशी ने बताया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) मच्छर जनित एक घातक बीमारी है।

इस बीमारी से 1 से 15 वर्ष के आयु के बच्चों के ग्रसित होने की सम्भावना बनी रहती है एवं दिमागी बुखार होने पर बच्चों को आजीवन विकलांगता तथा बच्चों की जान के लिए खतरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

डा0 जोशी ने बताया कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए जनपद के मैदानी ब्लॉक कोटाबाग, हल्द्वानी एवं रामनगर में 1 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों का जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीनेशन 18 जुलाई से वृहद टीकाकरण प्रारम्भ किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

नियमित टीकाकरण मे बच्चों को जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैकसीन प्रथम डोज 9 माह एवं द्वितीय डोज 16-24 माह मे दी जायेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने जनपद के सभी अभिभावकों एवं समस्त जनता से विनम्र अनुरोध किया है कि दिमागी बुखार (जापानीज इन्सेफेलाइटिस) के वृहद टीकाकरण में सहयोग करें जिससे जनपद के 01 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के लगभग दो लाख बच्चों को टीका लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

उन्होने कहा जापानीज इन्सेफेलाइटिस वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित टीका है जनपद उधमसिह नगर में वर्ष 2012 से सभी बच्चो को यह टीका लगाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT