बिग ब्रेकिंग-यहाँ आइटीबीपी जवान की सड़क हादसे में मौत

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में सड़क हादसा की मामले उत्तराखंड में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं इन मामलों में इतनी काफी तेजी से बढ़ोतरी सामने आई है जो कि एक चिंता का विषय बनता जा रहा है

क्योंकि उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते जा रहे हैं एक ऐसे ही सड़क हादसे का मामला हल्द्वानी से सामने आ रहा है ।यहां पर दो बाइकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत में आइटीबीपी के जवान की दर्दनाक मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पिथौरागढ़ निवासी कमलेश बिष्ट द्वारा मुखानी थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि उसका बड़ा भाई हरीश बिष्ट उम्र लगभग-29 वर्षीय जोकि 36 वीं वाहिनी ITBP लोहाघाट में तैनात था। छुट्टी लेकर हल्द्वानी आया था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

सुबह तड़के अपनी बाइक से मुखानी चौराहे से कालाढूंगी रोड की तरफ जा रहा था, अचानक एक गली से निकले मोटरसाइकिल सवार ने तेजी और लापरवाही से मेरे भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी,

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है।दी गई तहरीर में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। आइटीबीपी सैनिक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वही पूरी बटालियन में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Ad_RCHMCT