हल्द्वानी-सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय के चिकित्सकीय उपकरण का लोकार्पण और अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन, राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज निधि से महिला चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए क्रय किए गए चिकित्सकीय उपकरण का लोकार्पण किया साथ ही अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने 23 लाख रुपये से अन्य उपकरण तत्काल लगाने के लिए बजट स्वीकृत करते हुए निर्देश दिए। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज लगभग 60 लाख की लागत से सांसद निधि से कराए किए गए 300 जंबो सिलेंडर व 2000 पल्स ऑक्सीमीटर सहित ऑक्सीजन प्लांट को जनता को समर्पित किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इस दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए 45 लाख रुपए की स्वीकृत धनराशि के तहत ऑक्सीजन जनरेशन कक्ष, जनरेटर, सर्वो स्टेबलाइजर आदि के लिए 22 लाख रुपए का सामान क्रय किया गया। जबकि शेष 23 लाख रुपए की धनराशि में चिकित्सालय में ओटी एवं अन्य बेड में ऑक्सीजन पाइप लाइन की तत्काल स्थापना किए जाने के लिए मौखिक स्वीकृति दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि इस महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सरकार पूरी तरह तैयार है उन्होंने कहा अपने सांसद निधि से उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले में चिकित्सकीय उपकरण के लिए भरपूर बजट दिया है साथ ही सरकार भी लगातार बेहतर चिकित्सा की सुविधा के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान मा0 सांसद ने महिला चिकित्सालय मे सभी उपकरणों का निरीक्षण भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इस अवसर पर सीएमओ भागीरथी जोशी, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती निश्चल पांडे अध्यक्ष नगर विनीत अग्रवाल भुवन जोशी जी संजीव कुंवर प्रताप बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT