हल्द्वानीः पुलिस ने दबोचे नशे के दो बड़े सौदागर, भारी मात्रा में इंजेक्शन बरामद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के तहत नशा तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 250 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों का संबंध हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से है। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

कोतवाली और एसओजी की टीम ने तीनपानी बाईपास पर चैकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान, तीनपानी स्थित भट्टक्रेन सर्विस के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने घेर लिया। जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके पास से 250 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. अनस उर्फ गुल्ला (पुत्र अब्दुल गफूर) और मो. मुशीर (पुत्र मो. नईम) के रूप में हुई है, जो दोनों बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ये नशीले इंजेक्शन दिलशाद नामक व्यक्ति से खरीदकर हल्द्वानी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। एक आरोपी मो. अनस पहले भी अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ नशीले इंजेक्शनों की खरीद-फरोख्त को लेकर कई शिकायतें भी दर्ज थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने इस सफल अभियान में शामिल पुलिस टीम को बधाई देते हुए 2,500 रुपये के इनाम की घोषणा की है। इस अभियान में एसएसआई रोहताश सिंह सागर, एसओजी प्रभारी संजीत राठौड़, एएसआई अशोक जोशी, हे. कां. ललित श्रीवास्तव, कां. संतोष बिष्ट, चंदन नेगी, अरुण राठौर और प्रकाश कार्की ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Ad_RCHMCT