हल्द्वानीः पुलिस ने अमित का सिर और हाथ किया बरामद, खुलासे के करीब पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के गौलापार इलाके में हुए 11 वर्षीय बालक अमित मौर्य के सनसनीखेज मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस इस मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने अमित का कटा हुआ सिर और दाहिना हाथ बरामद कर लिया है। ये अंग उसके ही पड़ोसी की गौशाला से बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले के रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

अमित मौर्य पिछले गुरुवार को अचानक लापता हो गया था। वह घर से कोल्ड ड्रिंक लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसके पिता पिछले 15 वर्षों से इस क्षेत्र में बटाई पर खेती करते हैं।

घटना के दो दिन बाद, शनिवार को अमित का धड़ उसके घर के पास ज़मीन में दबा हुआ मिला, लेकिन उसका सिर और एक हाथ गायब था। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

पिछले चार दिनों से लगातार काठगोदाम चौकी पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। मृतक के परिजन बरेली से हल्द्वानी पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर दबाव बढ़ता गया।

पुलिस ने लगातार खोजबीन के बाद आखिरकार शव के लापता हिस्सों को पड़ोसी की गौशाला से बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कौन और क्या कारण था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

 सूत्रों की मानें तो आरोपी ने हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान से जुड़े कारण हो सकते हैं, हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की गहन जांच कर रही है। सूत्र बताते है कि आरोपी की निशानदेही प मासूम का सिर और हाथ बरामद किए गए। सूत्रों की माने तो पुलिस आज अमित हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

Ad_RCHMCT