हल्द्वानी:-(बिग ब्रेकिंग) पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या का खुलासा

ख़बर शेयर करें -



हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और एसएसपी पंकज भट्ट ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया की मुखानी क्षेत्र में रहने वाले पुलिसकर्मी शंकर बिष्ट की पत्नी ममता बिष्ट के हत्यारोपी अशरफ को गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया अशरफ किच्छा का रहने वाला है, लूट के लिए ममता बिष्ट की हत्या की गई थी। पुलिस ने लूटी गई नकदी और जेवरात भी बरामद किए है, अशरफ ने हथौड़ी से ममता की हत्या की थी पुलिस ने हथौड़ी और मोटरसायकिल भी बरामद की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

आरोपी अशरफ कुछ समय पहले महिला के घर मे ग्रिल बेल्डिंग का कार्य कर चुका है। पुलिस टीम ने खुलासे के लिए आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी चेक किये है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को डीजीपी ने 1 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

पूरा मामला
हल्द्वानी के मुखानी थाना इलाके में पुलिसकर्मी की पत्नी की हत्या से हड़कम्प मच गया था। महिला के सिर में किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। मृतक महिला का पति उधमसिंहनगर के बाजपुर कोतवाली में तैनात है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

प्रथम दृष्टया लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। बच्चे जब स्कूल से वापस आए तो घटना सामने आई है। बच्चों के स्कूल जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। जब बच्चे स्कूल से वापस आए तो मां का शव कमरे में पड़ा देखा था।

मृतक महिला का पति दीपक बिष्ट जानकारी मिलते ही ड्यूटी से घर पहुंच गया था।

Ad_RCHMCT