आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए अब ये होगी शैक्षिक योग्यता, पढ़े पूरी खबर

ख़बर शेयर करें -


राज्य में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरुरी हो गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि राज्य में आरक्षित पदों पर ब्लॉक स्तर से कोई अभ्यर्थी नहीं मिलने पर जिला और राज्य स्तर पर इन पदों को भरा जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर मंत्री की ओर से अनुमोदन किर दिया गया है। बता दें कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का पूर्वानुमान।


उत्तराखंड में अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए 12वीं पास होना जरुरी हो गया है। बता दें कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास थी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक मंत्री की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सेवा निममावली में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमोदन मिल गया है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET UG 2026 : 3 मई को हल्द्वानी के इन 3 केंद्रों पर होगी NEET परीक्षा | 1100+ अभ्यर्थी शामिल


गौरतलब है कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सुपरवाइजर के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के मुताबिक इसके 121 पदों के लिए 58875 आवेदन आए हैं। शनिवार से इनके प्रमाण पत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक एसके सिंह के अनुसार प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में ओबीसी के लिए 14 फीसद, एससी के लिए 19 और एसटी के लिए चार फीसद पद आरक्षित हैं। आरक्षित पदों के लिए ब्लॉक स्तर पर कोई अभ्यर्थी नहीं मिलने से पहले भी कई पद खाली रह जाते थे। इसलिए अब ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर से कोटे की पदों को भरा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

Ad_RCHMCT