बड़ी खबर-शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग, हरियाणा के 6 युवकों पर हल्द्वानी पुलिस ने कसी नकेल

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारी को पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने/ मर्यादा का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सोमवार की रात्रि में हल्द्वानी शहर के व्यस्त नैनीताल, हल्द्वानी मार्ग पर हरियाणा निवासी 6 युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात मचाते पाए गए। उक्त युवकों द्वारा की गई असामाजिक गतिविधियों से आमजन की शांति एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई।
इस प्रकार की अनुशासनहीनता एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

नैनीताल पुलिस की अपील

सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादित आचरण रखें। नशे में शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Ad_RCHMCT