हल्द्वानीः अतिक्रमण हटाओ अभियान से मचा हड़कंप, वीडियो में देखें कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम ने कालाढूंगी चौक से पटेल चौक तक एक बड़ा अतिक्रमण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 दुकानदारों का चालान किया और एक ट्रॉली समान जब्त किया। कुल मिलाकर, 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जिसमें चार चालान अतिक्रमण के लिए और एक चालान गंदगी फैलाने पर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

इस अभियान में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, मुख्य सफाई निरीक्षक और नगर निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में अतिक्रमण को खत्म करना और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना था। 

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

नगर निगम ने साफ किया कि भविष्य में इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि शहर में कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों को बिना किसी परेशानी के सार्वजनिक स्थानों का इस्तेमाल हो सके।

Ad_RCHMCT