यहां संविदा कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथ नगर में भाजपा नेता व भेल के संविदा कर्मी के खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

 पुलिस के अनुसार, घटना रविवार देर रात की है। जब पूर्वी नाथनगर निवासी विजयंत चौधरी (38 वर्ष) पुत्र जसवंत चौधरी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद के माथे से सटाकर गोली मार ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन फानन में उसे रानीपुर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों से पूछताछ करने के साथ ही मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की। तीन खोखे कारतूस भी बरामद हुए। सीओ निहारिका सेमवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या लेनदेन की वजह से विज्यंत चौधरी के परेशान चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT