यहां भाजपा के विधायक से एसडीएम क्यों हुए नाराज,थाने में दी तहरीर।।

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में अब कह सकते है कि सत्ता धारियों का डर भी अब आला अधिकारियों को सताने लगा है इसी क्रम में एक बड़ी खबर उत्तराखण्ड के पुरोला का है जहां पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। यह शिकायत किसी आम व्यक्ति ने नहीं। बल्कि, पुरोला तहसील के SDM ने की है। एसडीएम ने पुलिस को दी तहरीर में विधायक से जान का खतरा बताया है। इसके अलावा एसडीएम ने विधायक पर कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

एसडीएम सोहन सैनी का कहना है 21 मई को नगर पंचायत पुरोला में अवैध अतिक्रमण हटाया गया था। इसी दिन रात को करीब 10:00 बजे विधायक ने उनको गेस्ट हाउस में मिलने के लिए बुलाया। लेकिन, एसडीएम ने समय अधिक होने के कारण मिलने से इनकार कर दिया। एसडीएम का कहना है कि अगली सुबह विधायक से मिलने गेस्ट हाउस गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनीताल में सजी 'हिमालयन फूड फेस्टिवल' की रौनक, पारंपरिक उत्पादों की हुई जमकर खरीदारी


लेकिन, विधायक ने मिलने से इंकार कर दिया और पुरोला बाजार में मिलने के लिए कहा, इतना ही नहीं एसडीएम ने विधायक समर्थकों और विधायक पर उनके साथ बाजार में अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। साथ ही राजनीतिक दबाव बनाकर गलत काम कराने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इसके अलावा यह भी आरोप लगाया है कि विधायक उनके खिलाफ किसी महिला से सोशल मीडिया में फर्जी शिकायती पत्र डलवा रहे हैं। उनका आरोप है कि विधायक SC/ST एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी है। साथ ही शिकायत पत्र में पूर्व में हुई घटनाओं के बारे में भी अवगत कराया है।

Ad_RCHMCT