यहां महिला ने ससुरालियों पर लगाया दहेज का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका विवाह गत वर्ष16 फरवरी को अबोहर पंजाब से हुई थीं, परिवार वाले दहेज में जेवरात सहित ₹2000000 नगद दिए लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ससुर उसके साथ छेड़खानी करने के साथ-साथ अश्लील हरकत करने लगा जिसका उसने विरोध किया तो उसका पति उसका साथ देने के बजाय ससुर का साथ देने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी


यहां तक कि सास-ससुर और पति उसका लगातार उत्पीड़न करते हुए कार की डिमांड कर कर एक दिन मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया मायके पहुंचने पर पूरे मामले को परिजनों से अवगत कराया जहां कोतवाली में सास ससुर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पूरे मामले में पुलिस महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT