BREAKING-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने की भेंट,राज्य के विकास के लिए विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भेंट की।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री के बीच राज्य में शिक्षा के विकास और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा देवभूमि उत्तराखंड को शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग मेहनती एवं कर्मशील हैं।

प्रदेश के युवाओं की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए कौशल विकास एवं उद्यमिता के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पूरी मदद दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है।

रोजगार के साथ ही युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT