उत्तराखंड-(BREAKING) दुखद यहाँ बाइक गहरी खाई में गिरी युवक की मौत, महिला घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) दुखद यहाँ बाइक गहरी खाई में गिरी युवक की मौत, महिला घायल,एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन,देखिये वीडियो।।

देहरादून – चकराता, दोहरी बैंड के पास हुआ दर्दनाक हादसा, एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन।

शनिवार को एसडीआरएफ को थाना चकराता से सूचना मिली कि दोहीरा बैंड कालसी के पास एक बाइक खाई में गिर गई है जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट चकराता से मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 01 पुरुष व 01 महिला सवार थी।

दोहीरा बैंड कालसी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई व युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

एसडीआरएफ टीम, स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायल महिला नाम इन्दो देवी W/o नरेंद्र सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी चकराता को खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

व उसके उपरांत मृत पुरुष नरेंद्र सिंह S/O इन्दर सिंह निवासी चकराता का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी योगेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में आरक्षी दिनेश चौहान, आरक्षी धजवीर चौहान, आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी बारु सिंह, आरक्षी विकेश, फायर मैन वीरेंद्र, आरक्षी संदीप मिश्रा, पैरामेडिक्स गौरी दत्त, चालक नीरज कुमार शामिल रहे।

Ad_RCHMCT