रामनगर- यहां वन प्रभाग के सल्ट रेंज में तैनात महिला वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। यहां पर अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के सल्ट रेंज में तैनात महिला वन दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया है कि वन दरोगा ने विषैला पदार्थ खा लिया था। हालात खराब होने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

महिला वन दरोगा की एंबुलेंस में मौत हो गई। परिजन शव को अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया।जोगीपुरा निवासी 40 वर्षीय ललिता रत्नाकर पत्नी मुकेश रत्नाकर अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के सल्ट रेंज में महिला वन दरोगा के पद पर तैनात थीं। रविवार को महिला वन दरोगा ने संदिग्ध हालात में विषैला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

हायर सेंटर ले जाते हुए रामनगर से कुछ दूर उसकी एंबुलेंस में मौत हो गई। परिजन शव लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

अतिरिक्त भूमि संरक्षण वन प्रभाग के सल्ट रेंज के रेंजर महेश सती ने बताया कि महिला उनकी रेंज में वन दरोगा के पद पर तैनात थी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

महिला का एक बेटा और बेटी है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला वन दरोगा ने विषैला पदार्थ खाया है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ad_RCHMCT