इस्कॉन से जुड़े संतो ने पूरे बाजार में निकाली यात्रा,हरे कृष्णा,कृष्णा -कृष्णा से ग़ूजी घाटी।।

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया( गणेश जोशी)-क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाखली में हरे कृष्णा इस्कॉन सेंटर की शुरूआत हो गई है। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे इस्कॉन से जुड़े संतों के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं भी शामिल हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

कलश यात्रा में शामिल संत व भक्तगण हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा- कृष्णा हरे-हरे जैसे भजन गाते झूमते चल रहे थे।

कलश संकीर्तन यात्रा बाखली से शुरू होकर चौखुटिया नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

यात्रा में मुख्य संयोजक पूरन प्रभु, पतीत शरण प्रभु, लक्ष्मी प्रिय नाथ प्रभु , गोविंद दास व रमेश प्रभु के अलावा नंदन सिंह कुमयां, गीता अधिकारी, हेमा देवी, आनंदी देवी, भावना व दीपा देवी सहित कई महिलाएं शामिल थी।

Ad_RCHMCT