देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य के इन जिलों मे आज भी भारी बारिश की संभावना जारी।।

ख़बर शेयर करें -

मौसम की जानकारी

देहरादून-राज्य में इस समय मानशून चल रहा है तो बारिश भी हो रही है,कभी तराई तो कभी पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के देहरादून , नैनीताल ,पौड़ी ,हरिद्वार ,चंपावत ,उधम सिंह नगर जनपदों के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश तथा शेष जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य के 3 जनपदों नैनीताल , उधम सिंह नगर और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका के चलते सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टानें खिसकने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

इसके अलावा नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव होने के आसार हैं। इसको लेकर सभी जिला प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Ad_RCHMCT