उत्तराखंड-देर रात उफान मे नदी,3 लोग कार सहित बीच नदी में फंसे,SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू।।

ख़बर शेयर करें -

SDRF UTTARAKHAND

देर रात बीन नदी में फंसे तीन व्यक्ति, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

मॉनसूनी वर्षा के कारण ऋषिकेश और चीला के बीच होकर बहने वाली बीन नदी में उफान आ गया। इस बात से अनजान कार सवार तीन लोग बीच नदी में फंस गए।

यह सभी लोग हरिद्वार से ऋषिकेश आ रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर नदी में फंसे तीन लोगों को सकुशल वाहन सहित बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम देहरादून से SDRF को सूचना मिली कि हरिद्वार वाया चीला ऋषिकेश आ रहे कार सवार तीन लोग बीन नदी में फंस गए हैं।

नदी में उफान आया हुआ था मगर कार सवार व्यक्तियों को इस बात की जानकारी नहीं थी। इन्होंने रात अंधेरे में ही कार को नदी के रास्ते पर ले जाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

यह सभी लोग कार सहित बीच नदी में फंस गए। मदद के लिए इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को सूचित किया। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम पोस्ट ढाल वाला से तत्काल मौके पर पहुंची व रात के अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू करने के उपरांत रस्सों के सहारे कार को किसी तरह से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

कार सवार तीन लोग निम्न है-
1) मनीष जखमोला (31 वर्ष) पुत्र श्री भगवती प्रसाद, ऋषिकेश,
2) विकास उनियाल(36 वर्ष) पुत्र प्रकाश उनियाल निवासी नोएडा उत्तर प्रदेश,
3)सूरज सिंह ( 28 वर्ष) पुत्र भानु प्रताप सिंह नोएडा उत्तर प्रदेश ।

Ad_RCHMCT