यहां कुर्सी में बैठा था युवक हो गया अचेत, अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

जानकारी के अनुसार कठघरिया निवासी 32 वर्षीय अजय पुत्र प्रताप हल्द्वानी बाजार में किराना स्टोर में कार्यरत था। बताया जाता है कि बीती शाम वह दुकान से निकल कर प्रेम टाकीज के पास कुर्सी में बैठा और अचेत हो गया। उसे पुलिस ने उपचार के लिए बेस अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad_RCHMCT