यहां सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक

ख़बर शेयर करें -

राज्य में सड़क हादसों के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं , उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में सड़क हादसा क मामले हर रोज सामने आते रहते हैं एक ऐसा ही सड़क हादसे का मामला उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर एक महिला ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर देकर एक कार चालक पर टक्कर मार कर उसके पुत्र को घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।फसियापुरा निवासी शफीकन पत्नी यामीन ने टांडा उज्जैन चौकी पुलिस को तहरीर

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM को भेजा त्यागपत्र, नीट विवाद और जंतर-मंतर प्रदर्शन को बताया वजह

देकर बताया कि उसका बेटा नफीस महुआखेड़ागंज चौराहा निवासी अपने दोस्त आलम को 28 अगस्त को छोड़कर वापस आ रहा था। जब वह बाली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो अलीगंज की तरफ से काले रंग की आ रही कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह साईकिल के साथ सड़क पर गिर गया। इस दौरान कार चालक ने कार दोबारा उसके पैर पर चढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनी जनता की फरियाद; अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिससे नफीस का बायां पैर तीन जगह से टूट गया और वह खून से लथपथ हो गया। इसके बाद कार सवार चालक काशीपुर की तरफ भाग गया। बाली पेट्रोल पंप और आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। उसके बेटे के पैर में तीन रॉड पड़ी हैं। जिसे काफी चोटें लगी हैं।पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT