यहां बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार

ख़बर शेयर करें -

जिंदगी में किस समय खुशियां गम में बदल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता एक ऐसा ही दुखद मामला हल्द्वानी का सामने आ रहा है यहां पर बेटे की सगाई के लिए जा रहे परिवार का हल्द्वानी रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज गति स्कोर्पियो कार के सड़क पर पलटने से हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद नरेश बंसल, मंत्री गणेश जोशी और विधायक आशा नौटियाल ने मुलाकात की।

जानकारी के मुताबिक रविवार को अल्मोड़ा से ललित चनौटी अपने परिवार के साथ अपनी सगाई के लिये काशीपुर जा रहा था। इसी दौरान हल्द्वानी रोड पर स्थित एक होटल के निकट बाइक सवार को बचाने के चक्कर में चालक ने स्कॉर्पियो से नियंत्रण खो दिया और तभी कार सड़क पर ही पलट गई। दुर्घटना में कार सवार सभी घायल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का समापन, 34 महिलाओं ने हासिल किया हुनर


कार में सवार शांति देवी, चंपा, बसंती, शीला, शिवानी, विनीता घायल हो गए। इसके बाद किसी तरह तत्काल रूप से सभी घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने 50 वर्षीय शांति देवी पत्नी स्व. डूंगर सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

Ad_RCHMCT