यहां धारदार हथियार से गला रेत कर युवक की कर दी गई हत्या, इलाके में मची सनसनी

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखंड में धीरे-धीरे हत्या के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं विगत दिवस पूर्व जिस प्रकार से सामूहिक नरसंहार का मामला सामने आया था वही आज सुबह फिर से हत्या को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जानकारी के अनुसार मामला रुड़की क्षेत्र से हैं यहां रुड़की के पथरी गांव निवासी एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई आरोपी शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश


प्राप्त समाचार के मुताबिक मंगलवार की सुबह रुड़की के पथराई गांव निवासी युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई आरोपी युवक के शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल पर युवक की बाइक मिली है मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से सतवीर निवासी झक्कड़ थाना पथरी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

बताया जा रहा है युवक पंजाब जाने के लिए निकला था उसके साथ दो युवक और थे फिलहाल पुलिस ने हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। इधर पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुटी गई है।

Ad_RCHMCT