भयावह अग्निकांडः होटल और जनरल स्टोर खाक, वाहन भी जले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड  में रविवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रापुरी क्षेत्र के गबनीगांव में केदारनाथ हाईवे से कुछ ही दूरी पर स्थित एक जनरल स्टोर और उससे सटा होटल आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही फायर सर्विस रुद्रप्रयाग और थाना अगस्त्यमुनि की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और प्रतिष्ठान के बाहर खड़े दो वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। आसपास रिहायशी इलाका होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

अग्निशमन कर्मियों ने स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत कार्य में रिन्यू जल ऊर्जा कुंड के कर्मचारियों ने भी अहम भूमिका निभाई और अपने निजी वाहनों से लगातार पानी की आपूर्ति कर आग बुझाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जो राहत की बात है, हालांकि जनरल स्टोर, होटल और दो वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। अनुमान है कि आर्थिक क्षति करोड़ों रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एससी-एसटी अत्याचार निवारण: प्रभावितों को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करे प्रशासन — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Ad_RCHMCT